महाराष्ट्र में हुए हादसे पर गृह मंत्री का ट्वीट, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

महाराष्ट्र में हुए हादसे पर गृह मंत्री का ट्वीट, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

महाराष्ट्र , डेस्क रिपोर्ट

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ में सोमवार को पांच मंजिला इमारत ढ़ह गई। इमारत ढ़हने से मलबे में करीब 50 लोगों के फंले होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम के द्वारा राहत बचाव का कार्य अभी जारी है। सूचना के मुताबिक अब तक 25 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और तत्तकाल उपचार के लिए उन्होंने अस्पताल भर्ती कराया गया है।

NDRF टीम द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से ये हादसा करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुआ है, वहीं 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं महारीष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इमारत गिरने की सूचना मिलते ही वहां से स्थानीय विधायक और जिला अधिकारी से जानकारी ली।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरीए हादसे के प्रति दु:ख जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत का ढहना बेहद दुखद है। डीजी से बात की है @NDRFHQ को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएही ।  टीमें रास्ते में हैं और जितनी जल्दी हो सके बचाव कार्यों में सहायता करेंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews