IAS-RAS Transfer 2023: फिर प्रशासनिक बदलाव, आईएएस समेत 54 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

police transfer news

IAS/RAS Transfer 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।आईएएस आईपीएस के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार देर रात एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 53 राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। वही कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस डॉ. धीरज कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट खींवसर नागौर में लगाया गया है।

इन 53 आरएएस अफसरों के हुए तबादले

  • आरएएस महेंद्र कुमार खींची को निदेशक भाषा में पुस्तकालय विभाग जयपुर, जोगाराम देवासी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद क्रम जिला कार्यक्रम समन्वयक इजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा उदयपुर, रचना भाटिया को अतिरिक्त आयुक्त उपनिषद सतर्कता बीकानेर।
  • भावना शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर, कैलाश चंद शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाथद्वारा मंदिर मंडल, मेघराज सिंह मीणा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मजिस्ट्रेट भरतपुर की कमान सौंपी गई है।
  • लोकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट जयपुर, रामचंद्र को उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रण सतर्कता अजमेर, राजेश जोशी को सचिव नगर विकास न्यास उदयपुर, कृपाल सिंह चौहान को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट सलूंबर
  • रतन कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं क्रम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा श्रीगंगानगर, सोबीला माथुर को प्रबंधक रविंद्र मंच जयपुर, डॉ. प्रभा विकास को जिला परिषद अधिकारी प्रथम जयपुर।
  • रविंद्र कुमार शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव प्रथम पंचायती राज विभाग जयपुर, आलोक कुमार सांखला को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग करौली, अशोक कुमार मीणा को राजस्व अपील अधिकारी हनुमानगढ़ और यशपाल आहूजा को आयुक्त नगर परिषद श्रीगंगानगर भेजा गया है।
  • योगेश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट कोटपुतली , प्रियादत्त सिंह चारण को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर, रविंद्र कुमार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कुचामन सिटी, प्रकाश चंद्राकर को उपखंड अधिकारी शरद सलूम्बर।
  • दुर्गा शंकर मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतापगढ़ , विनोद कुमार मीणा को उपखंड अधिकरी कामां डीग, ओम प्रभा को उपयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, संजू पारीक को उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, पंकज शर्मा को उपखंड अधिकारी भीनमाल जालोर।
  • रामसिंह राजावत को उपखंड अधिकारी बसेड़ी धौलपुर, दिवांशु शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवलिंग न्यायालय कोटा, विवेक व्यास को उपखंड अधिकारी बायतु बालोतरा, जितेंद्र कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी दीगोद कोटा और केशव कुमार मीणा को उखंड अधिकारी मलारना डूंगर सवाई माधोपुर की कमान सौंपी गई है।
  • हर्षित वर्मा को सचिव नगर विकास न्यास कोटा, सुनील कुमार को उपखंड अधिकारी सावला डूंगरपुर, सरिता मल्होत्रा को सहायक कलेक्टर मुख्यालय टोंक, सीता शर्मा को उपखंड अधिकारी विजयनगर अनूपगढ़, सरिता को आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण, मधुलिका सींवर को सहायक भू प्रबंधन अधिकारी जोधपुर, प्रमोद कुमार को उपखंड अधिकारी सिणधरी बालोतरा, सुप्रिया को उपखंड अधिकारी लाडनूं।
  • दिनेश कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी गंगाधर झालावाड़, ओमप्रकाश थानवी को उपखंड अधिकारी मांगरोल बारां, सोहनलाल नरूका को उपखंड अधिकारी बदनोर ब्यावर, मनोज सोलंकी को उपखंड अधिकारी देसूरी पाली, दिनेश शर्मा को उपखंड अधिकारी धौलपुर, सुमन शर्मा को उपखंड अधिकारी नारायणपुर कोटपूतली, सविता स्वामी को उपखंड अधिकारी बोली सवाई माधोपुर।
  • राधेश्याम मीणा को उपखंड अधिकारी गंगापुर सिटी, नीलम मीना को उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण, सिद्धार्थ संधू को उपखंड अधिकारी रानी पाली, पूनम को उपखंड अधिकारी खींवसर नागौर, सुनील कुमार को उपखंड अधिकारी नागौर, कपिल कोठारी को उपखंड अधिकारी धरियावद प्रतापगढ़, भारतीय फुलफखर को उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर अनूपगढ़ लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews