IAS Transfer 2023: फिर प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईएएस समेत 40 अधिकारियों के तबादले, 3 को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

IAS TRANSFER

IAS/IPS Transfer 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20-20 अधिकारियों के तबादले किए गए है।कार्मिक विभाग के आदेश में लिखा है कि सभी जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अधिकारी 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्यवाही के बाद तुरंत अपने वर्तमान प्रभाव से कार्यमुक्त होंगे। इसी के साथ बिना अवकाश का उपयोग किए अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।

वही पांच जिलों के जिलाधिकारी और छह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है। तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दो पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केकडी, टोंक, चित्तौड़गढ, झुंझुनूं, खैरथल के जिलाधिकारी बदले गये हैं।

इन IAS अफसरों के हुए तबादले

  • उदयपुर में नगर निगम के आयुक्त के पद पर फिर से वासुदेव मालावत  भेजा गया है।वे पहले यहां आयुक्त रह चुके है और यहां रहते हुए ही आरएएस से आईएएस में प्रमोट हुए थे। अभी वे जयपुर उद्योग संवर्धन ब्यूरो में अतिरिक्त आयुक्त है।
  • आईएएस मंयक मनीष का तबादला जयपुर स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस में सीईओ के पद पर किया था और उनकी रिक्त हुई जगह पर अब मालावत को लगाया गया है।
  •  खान एवं भू विज्ञान विभाग के निदेशक संदेश नायक का तबादला राजफैड जयपुर में किया गया है और इस पद का अतिरिक्त चार्ज जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा को दिया गया है।
  • जयपुर में ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मंजू को उदयपुर आबकारी विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर लगाया है, मंजू पहले उदयपुर में जिला परिषद सीईओ सहित वल्लभनगर, बड़गांव व उदयपुर शहर में रह चुकी है।
  • डॉ. आरुषी अजेय मलिक जो जयपुर में शासन सचिव एवं आयुक्त, बाल अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें जयपुर के संभागीय आयुक्त का कार्यभार दिया गया है।
  • जिला परिषद सीईओ सलोनी खेमका का जयपुर उद्योग संवर्धन ब्यूरो में तबादला किया गया है।वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस उदयपुर हैं।
  • ऋषभ मण्डल (वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद- कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) करौली के पद पर तैनात) को अतिरिक्त जिम्मा आयुक्त वाणिज्यिक कर (करापवंचन) विभाग जयपुर का मिला है।
  • आईएएस अधिकारी गिरधर को संयुक्त शासन सचिव, उद्योग विभाग, जयपुर का अतिरिक्त प्रभार ।
  • आईएएस अधिकारी पूनम (जिनके पास संस्कृत शिक्षा विभाग के शासन सचिव की जिम्मेदारी है) को बाल अधिकारी विभाग के शासन सचिव और आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार
  • रश्मि गुप्ता (वर्तमान पद निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचि, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग) को महिला अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त जिम्मा मिला है।
  • ताराचंद मीणा (टीएडी उदयपुर आयुक्त) को खान एवं भूविज्ञान विभाग उदयपुर का निदेशक ।

इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

  • कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार डॉ आरूषी अजेय मलिक को संभागीय आयुक्त, जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ मनीषा अरोडा को परिवहन विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • विश्व मोहन शर्मा को केकडी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है
  • गौरव अग्रवाल को चित्तौड़गढ, हनुमान मल ढाका को खैरथल।
  • बचनेश कुमार अग्रवाल को झुंझुनूं एवं ओमप्रकाश बैरवा को टोंक का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक (होमगार्ड) जयपुर पद पर कार्यरत प्रीति चंद्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आर्म्ड बटालियन जयपुर
  • राजेश कुमार कांवट को डीसीपी क्राइम जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश दितीय को पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसडीआरएफ) नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews