IAS Transfer: बड़ा फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। अफसरों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: दिल्ली सरकार ने हाल ही में चार आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। तबादले को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदेश जारी है। लिस्ट में शामिल सभी अधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। जिन्हें सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी हैं।

इससे पहले सितंबर के शुरुआती दिनों में दिल्ली सरकार ने आईएएस नवनीत मान का स्थानंतरण किया था। उन्हें गृह विशेष सचिव पद से हटाकर MCD पद पर तैनात किया गया था। नए लिस्ट में आईएएस सचिन शिंदे, श्यामक एस जैन, आयुषी और वैरोकपम पुनशीबा का नाम शामिल है। आइए किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे कहाँ भेजा गया? (Delhi IAS Transfer List) 

  • बैच 2008 के आईएएस अधिकारी सचिन शिंदे को अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commisioner) एससीडी पद पर तैनात किया गया है।
  • पोस्टिंग की प्रतीक्षा में बैठे बैच 2022 के आईएएस अधिकारी श्यामक एस जैन को एसडीएम (मुख्यालय), दक्षिण-पश्चिम, राजस्व विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस ऑफिसर आयुषी को SDM (मुख्यालय), उत्तर-पश्चिम, राजस्व विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • बैच 2022 के अधिकारी वैरोपकम पुनशीबा को SDM (मुख्यालय), दक्षिण, राजस्व विभाग पद पर तैनात किया गया है।

दिल्ली में राजनीति हलचल (CM Arvind Kejriwal)

दिल्ली की राजनीति में इन दिनों काफी गरमा-गर्मी चल रही है। सीएम अरविन्द केजरीवाल 177 दिनों बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं। उन्होनें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा भी कर दी है। हालांकि आईएएस अधिकारियों का तबदला मुख्यमंत्री के जेल से बाहर आने से पहले किया गया था। सरकार ने पिछले हफ्ते ही आदेश जारी किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews