IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, राज्य में हुआ 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट 

पाँच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नए कार्यभार को तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने का आदेश राज्य सरकार ने जारी किया है। 
ias transfer

IAS Transfer 2024: हिमाचल प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। कई संभागों के कमिश्नर बदले गए हैं।

कंगरा और मंडी संभाग में नए आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। श्रीमती रखिल कहलोन, सम्भागीय आयुक्त मंडी डिवीजन को सचिव (आयुष), हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला पद पर भेजा गया है। वहीं कंगरा संभाल के सम्भागीय आयुक्त पद पर कार्यरत बैच 2007 के आईएएस अफसर ए. शैनामोल को मंडी डिवीजन का सम्भागीय आयुक्त बनाया गया है।

कंगरा केन्द्रीय सहकारी बैंक के MD बदले (Himachal Pradesh IAS Transfer)

कंगरा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर कार्यरत बैच 2009 के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार का स्थानंतरण हुआ है। उन्हें डिवीजनल कमिश्नर कंगरा संभाग पद पर तैनात किया गया है। कंगरा केन्द्रीय सहकारी बैंक के नए एमडी अब आदित्य नेगी होंगे, जो पहले कंगरा डिवीजन सेटलमेंट ऑफिसर पद पर तैनात थे।

इन्हें अतिरिक्त प्रभार भी मिला (IAS Officers Transfer Posting News)

कदम संदीप वसंत को सचिव (टेक्निकल एजुकेशन) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सचिव (आयुष) पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उन्हें शिमला संभाग के सम्भागीय आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews