IAS Transfer 2024: राज्य में हुए 5 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में एक साथ 5 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। शासन ने अधिकारियों को नए पोस्ट पर पदस्थ किया हैं।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: नागालैंड में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य में 5 आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 43 आईएएस, एनसीएस और अन्य अधिकारियों का स्थानंतरण किया था। तबादले की नई सूची में अनूप खींची, व्यासन आर, तेमसुनारो अय्यर, डॉ. जसेकुओली चुसी और आर. रामकृष्णन का नाम शामिल है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

वर्तमान में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग और विधि एवं न्याय विभागों में आयुक्त एवं सचिव पद पर कार्यरत बैच 2008 के आईएएस अधिकारी अनूप खींची को विधि एवं न्याय विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

व्यासन आर, आईएएस बैच 2007, नागालैंड सीईओ और ऐग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर को होम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ऐग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

बैच 2022 के आईएएस अधिकारी तेमसुनारो अय्यर को समग्र शिक्षा अभियान, नागालैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर  को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। इसके साथ वह अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

बैच 2019 के आईएएस अफसर डॉ. जसेकुओली चुसी, यातायात विभाग के आयुक्त एवं सचिव और सेन्सस ऑपरेशन के डायरेक्टर को भूमि राजस्व विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।  सेन्सस ऑपरेशन के डायरेक्टर का पद बरकरार रहेगा।

आर. रामकृष्णन, आईएएस 2008, विकास आयुक्त और सीएम नेफ़्यू रियो के प्रधान सचिव को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रधान सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews