IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, राज्य में हुए 6 आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई जिलों के संयुक्त मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।  अफसरों के स्थानंतरण एवं तैनाती को लेकर कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे तीन आईएएस अफसरों को अलग-अलग जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, रानीखेत, काशीपुर और नैनीताल के संजुकत मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

इस आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (Uttrakhand IAS Transfer List)

  • वरुण अग्रवाल को काशीपुर का नया संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। फिलहाल, वह अल्मोड़ा में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनात हैं।
  • देहरादून की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट बैच 2021 की आईएएस अधिकारी अनामिका होंगी, जो वर्तमान में पौड़ी संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत है।
  • आशीष कुमार को मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में पीथौड़गढ़ से हरिद्वार स्थानंतरित किया गया है।
  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे राहुल आनंद को रानीखेत का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  • पोस्टिंग का इंतजार कर रही अश्मिका गोयल को नैनीताल संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे दीपक रामचन्द्र सेठ को पौड़ी संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है।

ias transfer

इन पीएससी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (PCS Transfer List)

  • चकराता उप जिलाधिकारी पद कर तैनात योगेश मेहरा को डोईवाला उप जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डोईवाला उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल को चकराता उप जिलाधिकारी पद कर तैनात किया गया है।
  • गौरी प्रभात को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद से हटाकर कालसी उप जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews