IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत 32 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

शीना अग्रवाल संयुक्त आयुक्त विकास और कमिश्नर नरेगा का पदभार , संदीप कुमार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं और सागर सेतिया को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
ias transfer 2025

Punjab IAS PCS Transfer : पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है।अब पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात आईएएस और पीसीएस समेत 32 अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसमें 10 आईएएस और 22 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है लेकिन पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुए मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के पद पर सरकार ने कोई तैनाती नहीं की है।

जारी हुई सूची के अनुसार विकास प्रताप को एडीशनल चीफ सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफोर्म, अजोय कुमार सिन्हा को एडिशनल चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमीशन कॉर्पोरेशन व कुमार राहुल को मेडिकल एजुकेशन के एडिशनल एडमिनिस्ट्रेशन सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

Punjab: जानिए किस IAS/PCS को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  1. अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप को उनके पुराने विभाग के साथ साथ अब गर्वनेंस रिफॉर्म्स का चार्ज ।
  2. अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर को उनके वर्तमान विभागों के साथ साथ सहकारिता विभाग का चार्ज । 30 नवंबर को रिटायर हुए विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह के रिटायर होने के बाद से खाली पड़ा था।
  3. अजोय कुमार सिन्हा को एडिशनल चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमीशन कॉर्पोरेशन
  4. कुमार राहुल को मेडिकल एजुकेशन के एडिशनल एडमिनिस्ट्रेशन सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है
  5. वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अजाय कुमार सिन्हा को बिजली, गैर-नवीनीकरण ऊर्जा के प्रमुख सचिव का पदभार , सीएमडी ट्रांसकॉम भी उनके पास ही रहेगा। अभी ये विभाग राहुल तिवारी के पास थे।
  6. सांइस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव प्रियंक भारती को वन व जंगली जीव विभाग का चार्ज भी अतिरिक्त तौर पर रहेगा।
  7. शीना अग्रवाल संयुक्त आयुक्त विकास और कमिश्नर नरेगा का पदभार भी अपने वर्तमान महकमों के साथ साथ संभालेंगी।
  8. संदीप कुमार को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं ।
  9. सागर सेतिया उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव ।
  10. रविंदर सिंह अतिरिक्त सचिव श्रम विभाग।
  11. हरजिंदर सिंह को एडीसी जनरल गुरदासपुर।
  12. दलजीत कौर को पंजाब इन्फोटेक का एएमडी।
  13. अनमोल सिंह धालीवाल एडीसी अर्बन डेवलपमेंट मोहाली।
  14. अमरजीत को एडीसी रूरल और एडीसी जनरल लुधियाना
  15. कनु थिंद उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन। स्टेट एन्वायरमेंट इम्पेक्ट एसेसमेंट अथारिटी के सचिव ।
  16. सिमरप्रीत डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन लोक निर्माण विभाग पटियाला और अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर जलापूर्ति व सेनिटेशन ।
  17. कंवलजीत सिंह एसडीएम दसूहा , एसडीएम मुकेरियां ।
  18. रोहित गुप्ता एडीसी जनरल लुधियाना।
  19. जय इन्द्र सिंह संयुक्त कमिश्नर नगर निगम अमृतसर।
  20. मनजीत कौर एसडीएम भवानीगढ़ ।आरटीओ संगरूर का अतिरिक्त चार्ज ।
  21. करमजीत सिंह सीएम के संगरूर में फील्ड अफसर।
  22. परलीन कौर बराड़ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव ।
  23. जसलीन कौर को एसडीएम लुधियाना पूर्वी।
  24. प्रीतइंद्र सिंह बैंस एसडीएम भिखिविंड।
  25. रिचा गोयल को सहायक आयुक्त जनरल पटियाला ।
  26. पंजाब डेवलपमेंट अथॉरिटी का इस्टेट अफसर ।
  27. गुरदेव सिंह धम को एसडीएम पटियाला।
  28. रविंदर कुमार बंसल एसडीएम बलाचौर।
  29. मनजीत सिंह राजला एसडीएम गुरदासपुर।
  30. जसपाल सिंह बराड़ को एसडीएम गिदड़बाहा।
  31. चेतन बंगड़ को एसडीएम अमलोह ।
  32. नवजोत शर्मा को मुख्यमंत्री के पटियाला में फील्ड अफसर लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews