IAS Transfer: एक साथ 10 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नए पद का कार्यभार सौंपा गया है। परिवहन समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहां भेजा गया है?
ias transfer 2025

जम्मू एवं कश्मीर में में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) हुआ है।इसके अलावा 4 जेकेएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5 अगस्त को तबादले और नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 2012 के आईएएस अधिकारी नवीन एसएल को स्थानांतरित करके नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह परिवहन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उन्हें नागरिक उड्डयन आयुक्त का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अवनी लवासा को परिवहन विभाग में शासन सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। अंशुल गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को स्थानांतरित करके कश्मीर का सम्भागीय आयुक्त बताया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • विकास कुंडल, उपायुक्त पुंछ को स्थानांतरित करके जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • गुरपाल सिंह, निदेशक समाज कल्याण जम्मू को स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पद पर भेजा गया है।
  • सचिन कुमार वैश्य उपायुक्त जम्मू को स्थानांतरित करके श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनिल बांका को  सरकार के विशेष सचिव वित्त विभाग के पद पर भेजा गया है।
  • श्रीकांत बाबासाहेब सुसे, प्रबंध निदेशक, जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को स्थानांतरित कर कुपवाड़ा का उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रमेश मिन्हास उपायुक्त कठुआ को स्थानांतरित करके उपायुक्त जम्मू पद पर भेजा गया है।
  • आयुषी सदन, उपायुक्त सांबा पद पर तैनात किया गया है।

इन JKAS अफसरों का तबादला हुआ 

  • जेकेएएस अधिकारी मंजूर अहमद कादरी, बांदीपोरा को स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के अगले आदेशों की प्रतीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
  • इंदु कंवल जेकेएस अधिकारी अध्यक्ष, जेएंडके सेवा चयन बोर्ड को स्थानांतरित कर बांदीपोरा का उपायुक्त बनाया गया है।
  • अशोक कुमार शर्मा, विशेष सचिव सरकार श्रम और रोजगार विभाग को पुंछ का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • राजेश शर्मा, उपायुक्त साम्बा को उपायुक्त कठुआ पद पर पदस्थ किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews