IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल! एक साथ हुआ 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

राज्य सरकार ने 19 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। 6 सितंबर को प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। निदेशक और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

हरियाणा में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। एक साथ 19 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया गया है। इसके अलावा एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई विभागों के प्रशासक, सचिव और निदेशक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति का आदेश राज्य सरकार ने 6 सितंबर शनिवार को जारी किया है।

आईआरएस आईटी अधिकारी विवेक अग्रवाल को स्थानांतरित करके डायरेक्टर जनरल, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हरियाणा पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें सचिव कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वर्तमान में वह महानिदेशक प्रारंभिक शिक्षा और सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं एचसीएस अधिकारी

इन जिलों के डीसी बदले गए 

मुनीश नागपाल को चरखी दादरी का नया डीसी बनाया गया है। माही फतेहाबाद के नए डीसी डॉ विवेक भारती होंगे। पंचकूला डीसी पद पर सतपाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके अलावा उन्हें  चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर भी नियुक्त किया गया है। आयुष विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप गई है।

डॉ राजा शेखर वुंद्रु को वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन विभाग पद का प्रभार भी दिया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के नए सचिव मनीष शर्मा होंगे। प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला पद पर मोनिका गुप्ता को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अर्बन एस्टेट पंचकूला के डायरेक्टर पद का प्रभार भी सौंपा गया है। सीईओ, हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के पद की जिम्मेदारी प्रशांत पंवार को दी गई है।

मनदीप कुमार को निदेशक मानव संसाधन हरियाणा एवं विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। जी अनुपम को अतिरिक्त मुख्य सचिव, नागरिक संसाधन सूचना विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। टीएल सत्य प्रकाश को आयुक्त और सचिव हरियाणा खान एवं भू विज्ञान विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहाँ देखें आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews