
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 31 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) हुआ है। इस लिस्ट में 22 आईएएस, 8 पीसीएस और एक आईएएस अफसर शामिल हैं। सरकार ने सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर कार्मिक विभाग में 20 अगस्त बुधवार को आदेश जारी किया है कई अधिकारियों को एडिशनल चार्ज से मुक्त भी किया गया है। सचिव, निदेशक, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।
बैच 2024 की आईएफएससी अधिकारी कल्पना के को एडिशनल सेक्रेटरी, स्कूल एजुकेशन पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्कूल एजुकेशन पद की जिम्मेदारी भी सौंप गई है। पीसीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन पद पर भेजा गया है। वही रूपाली टंडन को डिप्टी सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत पद पर नियुक्त किया गया है। संसदीय मामले की स्कूल सचिव जीवान जोत कौर होंगी।
जेल और न्याय सचिव बदले गए
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे मोहम्मद तैयब को सचिव जेल के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं गुरप्रीत सिंह खैरा को न्याय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। जो पहले स्थानीय सरकार सचिव और स्थानीय सरकार निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
गिरीश दयालन को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पद पर नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कुलवंत सिंह को स्थानीय सरकार निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। बलदीप कौर को विशेष सचिव कृषि एवं किसान कल्याण के साथ-साथ निदेशक, उपनिवेशन पद पर नियुक्त किया गया है। शौकत अहमद पर विशेष सचिव वित्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। परनित शेरगिल को राज्य परिवहन आयुक्त पद पर भेजा गया है। विकास प्रताप को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास पद पर नियुक्त किया गया है। सुमेर सिंह गुर्जर को सचिव चुनाव प्रधान सचिव चुनाव लर साथ वित्त आयुक्त, सहकारिता पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

