IAS Transfer: एक साथ 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार 

राज्य सरकार ने 4 आईएएस के साथ कई आईएफएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer

त्रिपुरा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईएएस, टीसीएस और आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन जिलों के एसडीएम भी बदले गए हैं। निदेशक और आयुक्त पदों में भी पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है।

आईएएस अधिकारी चिरंजीव आनंद को कर आयुक्त अगरतला पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एसडीएम जमपुईजला पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक कुमार दीपक कुमार, एसडीएम कंचनपुर को स्थानांतरित कर निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य अगरतला पद पर नियुक्त किया गया है। वह टीआईडीसी के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे।

इन आईएएस अफसरों के प्रभार में भी बदलाव

एसडीएम कमलपुर गगुलवथ सारथ नायक को आयुष्मान भारत के सीईओ पद पर भेजा गया ह।  वह टीएचपीएस के कार्यकारी सचिव और एबीडीएम स्टेट मिशन निदेशक का कार्य भार भी संभालेंगे। एनएचएम मिशन निदेशक सजु वाहीद ए को आयुष्मान भारत सीईओ के अतिरिक्त प्रभार ने मुक्त कर दिया गया है। \

5 टीसीएस अफसरों का तबादला हुआ 

कंचनपुर एसडीएम पद पर टीसीएस ग्रेड-एक अधिकारी आशीष विश्वास को भेजा गया है। वही बेलोनिया का एडिशनल एसडीएम पद पर स्वरूप कुमार पॉल को नियुक्त किया गया है। जो पहले डीसी, एसडीम ऑफिस उदयपुर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अकिनचन सरकार को कर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अमिताभ चकमा को जमपुईजला का नया एसडीएम बनाया गया है। गिदोन मोल्सोम को एसडीएम कमालपुर और ईओ कमालपुर एनपी पद पर भेजा गया है।

इन वन सेवा अफसरों को नया पदभार मिला

आईएफएससी अधिकारी गौतम दास, डीसीएफ (सतर्कता एवं विधि)  को नोडल ऑफिसर, विधि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  टीएफएस अधिकारी प्रसेनजीत देबबर्मा , निदेशक, एनसीई गांधीग्राम के संबद्ध अधिकारी को स्थानंतरित कर एनसीई के अपर निदेशक डीडीओ, एनसीई गांधीग्राम पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews