IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहाँ भेजा गया?

राज्य सरकार ने 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। नया पदभार मिला है। ट्रांसफर का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

देशभर के विभिन्न राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। अब तमिलनाडु में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार ने राज्य में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer)  किया है। कई विभागों के सचिव भी बदले गए हैं। इसके अलावा जिला आयुक्त, अतिरिक्त सचिव, विशेष सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव भी हुआ है।

तबादले और नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। 28 अगस्त गुरुवार को सरकार के मुख्य सचिव और मुरूगनन्थम ने आदेश जारी किया है।

रमेश चंद्र मीणा होंगे रिटायर

31 अगस्त को आईएएस अधिकारी रमेश चंद्र मीणा सरकारी सेवा से रिटायर होने वाले हैं। जिसके बाद योजना एवं विकास विभाग सचिव (Secretary) पद रिक्त हो जाएगा। इस पद पर सज्जन सिंह राव चव्हाण को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह  विशेष सचिव लोक निर्माण एवं पुनर्वास विभाग पद पर कार्यरत हैं।

तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग का नया सचिव कौन?

लोक निर्माण एवं पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर के.बालसुब्रह्मण्यम को नियुक्त किया गया है। जो वर्तमान में तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग के सचिव पद के जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तमिल नाडु राज्य चुनाव आयोग का नया सचिव पी. श्री वेंकट प्रिया को बनाया गया है। वह वर्तमान में गृह निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

सहकारिता खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव पद पर भनोट मृगकेंद्र लाल को नियुक्त किया गया है। जो वर्तमान में थूथूकुडी नगर निगम आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। थूथूकुडी नगर निगम के नए आयुक्त के रूप में एस. प्रियंका को पदस्थ किया गया है। अपर निदेशक समाज कल्याण निदेशालय पद पर  श्रीमती शरण्या अरी को भेजा गया है। वहीं श्वेता सुमन कार्यकारी अधिकारी तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews