IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 46 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें तबादला सूची

40 से अधिक आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। एसडीएम, सचिव, एमडी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव भी हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2025

देशभर के कई राज्यों में नौकरशाही बदलाव हुआ है। अब दिल्ली और तेलंगाना में प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। एक साथ 46 आईएएस अफसरों को स्थानंतरित (IAS Transfer) किया गया है। उन्हें नया पदभार सौंपा गया है। तेलंगाना में सीएम रेवन्थ रेड्डी की सरकार ने 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। वहीं दिल्ली में 19 आईएएस समेत 76 अफसरों का तबादला हुआ है। ट्रांसफर और नियुक्ति का आदेश जारी हो चुका है।

दिल्ली में उपराज्यपाल ने आईएएस अफसर शुरबीर सिंह, वित्त विभाग सचिव को डीएएम निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले से वह विकास आयुक्त का एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं। के. महेश, एमडी (DKVIB) अब सचिव, कला एवं संस्कृति पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। जी सुधाकर डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) को डिप्टी कमिश्नर/डीएम (पुरानी दिल्ली) पद पर पदस्थ किया गया है।

दिल्ली आईएएस तबादला सूची 

  • रविश दाधीच, स्पेशल सेक्रेटरी (पावर) जो एमडी (आईपीजीसीएल या पीपीसीएल) का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे हैं, उन्हें डिप्टी कमिश्नर (उत्तर) के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • रंजन देसवाल एनडीएमसी को डिप्टी कमिश्नर/डीएम (सेंट्रल) बनाया गया है।
  • वंदना राव, उपायुक्त/डीएम (पश्चिम) को सीवीओ (डीएसआईआईडीसी) का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।
  • चैतन्य प्रसाद उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) को निदेशक पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • कुमार अभिषेक डिप्टी कमिश्नर (उत्तर) को डीएम (बाहरी उत्तर) पद के जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • शैलेंद्र सिंह परिहार को डिप्टी कमिश्नर शाहदरा को डीसीएसके सेक्रेटरी और डीसीईयू के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • लक्ष्य सिंघल को डिप्टी कमिश्नर साउथ के साथ-साथ सेक्रेटरी (पीजीसी) और पीडी (डीएसएसीएस) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आयुषी, एसडीएम (वसंत विहार) को एसडीएम (बिजवासन) पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कनिका एसडीएम (अलीपुर) को एसडीएम नरेला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनुज त्रिवेदी एसडीएम कापसहेड़ा को एसडीएम मटियाला पद पर पदस्थ किया गया है।
  • जराद प्रतीक अनिल एसडीएम नरेला को एसडीएम बवाना बनाया गया है।
  • पीयूष कुमार एसडीएम साकेत को एसडीम छतरपुर पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आनंद तिवारी सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी )के पास अब निर्देशक जीएसडीएल के साथ-साथ विशेष सचिव पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
  • लेखराज, एडिशनल रजिस्टर सहकारिता को अपर सचिव कला एवं संस्कृति पद पर भेजा गया है।

तेलंगाना में इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार 

  • जयेश रंजन को विशेष मुख्य सचिव,  सरकार महानगर क्षेत्र और शहरी विकास (एचएमडीए सीमाएं) के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा विशेष मुख्य सचिव वाईटीएंडसी एंड खेल और पुरातत्व निदेशक के पदों के लिए एफएसी में रखा गया है।
  • भरखड़े हेमंत सहदेवराव को जीएचएमसी सेरिलिंगमपल्ली के क्षेत्रीय आयुक्त के पद पर भेजा गया है।
  • अपूर्व चौहान को जनरल कमिश्नर जीएचएमसी कुकटपल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • संदीप कुमार झा विशेष सचिव टीआरएंडबी विभाग को स्थानांतरित करके सीएमसी कुतुबुल्लापुर का क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया है।
  • जी मुकुंद रेड्डी को जीएचएमसी गोलकोंडा के क्षेत्रीय आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
  • अनुराग जयंती को जीएचएमसी राजेंद्र नगर का क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया है।
  • एन. रवि किरण को जीएचएमसी सिकंदराबाद का क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। के. चंद्रकला को जीएचएमसी शमशाबाद का क्षेत्र आयुक्त नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews