IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एक जिले के DM बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य में 8 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें चार आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। दो जिलों को नए डीएम मिले हैं। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

त्रिपुरा की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। राज्यपाल ने एक साथ 8 अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। इस लिस्ट में चार आईएएस अफसर के साथ-साथ दो टीसीएस और दो आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। एक जिले के डीएम एवं कलेक्टर भी बदले गए हैं। दो आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासनिक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग ने आदेश (IAS Transfer 2025 Order) जारी किया।

आईएएस ऑफिसर डॉ विशाल कुमार डीएम और कलेक्टर, पश्चिम त्रिपुरा जिला अगरतला को नगर आयुक्त एएमसी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वहीं  बृजेश पांडे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिपुरा को सचिव त्रिपुरा सरकार जनजातीय कल्याण (टीआरपी और पीटीजी) सहित आदि विभागों के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 

इस जिले के कलेक्टर बदले 

आईएएस अधिकारी तमाल मजूमदार, अतिरिक्त सचिव, त्रिपुरा सरकार, राजस्व और जीए (एआर) विभाग को डीएम और कलेक्टर उनाकोटी जिला, कैलाशहर के पद पर नियुक्त किया गया है। दिलीप कुमार चकमा, डीएम एवं कलेक्टर, उनाकोटी जिला कैलाशहर को नगर आयुक्त अगरतला नगर निगम के पद पर भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • सुब्रत दत्ता, टीसीएस ग्रेड- 1 वरिष्ठ उपकलेक्टर, डीएम एवं कलेक्टर के कार्यालय, पश्चिमी त्रिपुरा जिले को उपसचिव त्रिपुरा सरकार राजस्व विभाग अगरतला के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रूपन दास ,टीसीएस ग्रेड-1 एडिशनल एसडीएम सोनामुरा को स्थानांतरित करके डिप्टी सेक्रेटरी त्रिपुरा सरकार राजस्व विभाग अगरतला के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • आईएफएस अधिकारी के. शशि कुमार को आदिवासी कल्याण (टीआरपी और पीटीजी) सहित विभाग के सचिव का पद का कार्यभार सौंपा गया है, उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के सचिव प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  • आईएफएस अधिकारी चैतन्य मूर्ति को प्रमुख सचिव, त्रिपुरा सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews