
असम की ब्यूरोक्रेसी में एक सप्ताह में दो बार बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ चार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर (IAS Transfer) किया है। किसी को उनके पिछले कार्यभार से नियुक्त किया गया है। वहीं कुछ को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने जारी किया है।
बैच 1995 के आईएएस अफसर के डॉ जॉन बर्कमन्स को असम सरकार श्रम कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद के प्रभार से मुक्त किया गया है। वह उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक उद्यम और चाय जनजाति कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद का कार्यभार संभालेंगे।मुकेश चंद्र साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास और बोडोलैंड कल्याण विभाग को अतिरिक्त प्रभार के रूप में असम सरकार की परिवहन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है।
कोंवर नारायण कुमार को मिली नई जिम्मेदारी
2006 के आईएएस अधिकारी डॉ ओम प्रकाश, एमडी समग्र शिक्षा एक्जॉम मिशन को बिहार विधानसभा के आम चुनाव और उपचुनाव 2025 के लिए सामान्य परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसलिए कोंवर नारायण कुमार, सचिव असम सरकार उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, एमडी, आरयूएसए और निदेशक राजभाषा कल्याण एमडी, समग्र शिक्षा मिशन के पद पर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सीमा सुरक्षा और विकास का नया प्रधान सचिव कौन?
बैच 1998 के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पद से मुक्त किया गया है। उन्हें उन्हें सीमा सुरक्षा और विकास, असम समझौते के कार्यान्वयन और कौशल रोजगार और उद्यमिता विभागों के प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। साथ ही श्रम कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया।

