IAS Transfer: एक साथ हुआ 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने सौंपा नया पदभार

राज्य में चार आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी कर दिया है। कई विभाग के सचिव बदले गए गए हैं। आइए किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

देशभर के कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। अब सिक्किम की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव (IAS Transfer) देखा गया है। एक साथ 4 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। कुछ एडिशनल चार्ज भी मिला है। कार्मिक विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 अक्टूबर 2025 को जारी किया है। अभी अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

आईएफएस अधिकारी संदीप तांबे को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह वर्तमान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एसएससी अधिकारी नोरजिंग त्सेरिंग को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव पद पर भेजा गया है। वर्तमान में वह सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला 

आईएएस अधिकारी मिंगमा टेंपा शेरपा को सचिव योजना और विकास विभाग के पद पर  तैनात किया गया है। इससे पहले वह भूमि राजस्व और डीएम विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रिजनिंग चेवांग भूटिया सचिव कार्मिक विभाग को भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार छोड़ने का आदेश दिया गया है।

अनिल राय सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद पर पदस्थित किया गया है। राजकुमार यादव आयुक्त- सह-सचिव शिक्षा विभाग को आयुक्त सह- सचिव, महिला बाल वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें आईएएस तबादले की लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews