
Punjab IAS Transfer : पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने तीन आईएएस को इधर से उधर किया है। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमें आईएएस परमिंद्रपाल सिंह, राहुल चाबा व अनिल गुप्ता के नाम शामिल हैं।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस विभाग में भी सात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें 4 अधिकारियों को लोकायुक्त कार्यालय और तीन अधिकारियों को भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय भेजे गए अफसरों में DSP संजय शुक्ला, अनिरूद्ध माधिचर, रामदयाल मिश्रा का नाम शामिल हैं।
पंजाब आईएएस अफसर तबादले
- परमिंद्रपाल सिंह को विशेष सचिव, स्थानीय सरकार विभाग और अतिरिक्त चार्ज कमिश्नर, नगर निगम एसएएस नगर और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक पंजाब संचार लिमिटेड में तैनात किया गया है।
- राहुल चाबा को वधीक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पुनः प्रोत्साहन ब्यूरो और अतिरिक्त चार्ज प्रबंधक निदेशक, पंजाब सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड में तैनात किया गया है।
- अनिल गुप्ता को उप सचिव योजना विभाग और अतिरिक्त चार्ज उप सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग और अतिरिक्त चार्ज उप सचिव, छपाई और लेखन सामग्री विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer Order


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

