IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

महाराष्ट्र में एक साथ 3 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer News

महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मत्स्य पालन आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा भी अन्य कई पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी भानुदास पलावे को मत्स्य पालन आयुक्त मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महाराष्ट्र राज्य वित्त निगम मुंबई के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार

बैच 2022 के आईएएस अधिकारी कार्तिक पाणिग्रही जिन्हें केरल से महाराष्ट्र में अंतर-कैडर प्रति नियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राज्य सरकार ने भोकरधान उपमंडल जालना में सहायक कलेक्टर पद पर नियुक्त किया है। बैच 2016 के आईएएस अधिकारी विजय सिंह शंकरराव देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन मुंबई के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।

अगस्त में पहले भी हो चुका है दो आईएएस अफसरों का तबादला 

इससे पहले भी अगस्त में दो बार आईएएस अधिकारियों का तबादला हो चुका है। 13 अगस्त को जारी आदेश के तहत विकास चंद्र रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सुधार) वित्त विभाग को स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) वित्त विभाग मंत्रालय पद पर नियुक्त किया गया था। 17 अगस्त को जारी आदेश के तहत स्वामी योगेश म्हासे- पाटिल, मैनेजिंग डायरेक्टर, महाराष्ट्र स्टेट फिल्म, स्टेट एंड कल्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को सचिव और स्पेशल इंक्वारी ऑफिसर (1) सामान्य प्रशासन विभाग पद पर तैनात किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews