IAS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

 पश्चिम बंगाल में कई आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। चार विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer News

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। राज्यपाल के नाम से सामान्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 6 अगस्त को जारी किया है।

कृषि विपणन विभाग, सुधारात्मक प्रशासन विभाग और उपभोक्ता मामले विभाग में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक और वरिष्ठ विशेष सचिव पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इससे पहले 31 जुलाई को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस लिस्ट में डॉ विश्वनाथ और सुमित गुप्ता का नाम शामिल था।

इन विभागों में नए सचिव नियुक्त हुए 

आईएएस अधिकारी अभिनव चंद्र को कृषि विपणन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। जो वर्तमान में NSATI अतिरिक्त निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग का सचिव स्मारकी महापात्रा को बनाया गया है, जो सुधारात्मक प्रशासन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। सुधारात्मक प्रशासन विभाग के नए सचिव डॉ विजय भारती होंगे, जो साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी शांतनु मुखर्जी, अतिरिक्त निदेशक एनएसएटीआई पद पर भेजा गया है। पहले वह ओएसडी, पी एंड एआर विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी शशि कुमार बरई को सौंपी गई है। वर्तमान में वह वरिष्ठ विशेष सचिव पर्यावरण विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews