IAS Transfer: इन 6 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

दिल्ली से 3 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित करने जम्मू एवं कश्मीर, मिजोरम और पुडुचेरी में नियुक्त किया गया है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में कार्यरत 3 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित (IAS Transfer) करके अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किया गया है। हरियाणा में एक और हिमाचल प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी के.सी सुरेंद्र को दिल्ली से हटाकर पुडुचेरी में नियुक्त किया गया है। सुशील सिंह को मिजोरम में पदस्थ किया गया है। प्रांजल के. हजारिका को जम्मू  एवं कश्मीर में नियुक्ति मिली है। जितेंद्र कुमार अरोड़ा, डिप्टी सेक्रेटरी (सेवाएं) ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार से मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। ताकि वे जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभाल सकें।

हरियाणा आईएएस तबादला 

बैच 2012 के आईएएस अधिकारी सुशील सारवान को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, सोनीपत के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह प्रबंध निदेशक हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद पर कार्य करते हैं। वह आईएएस अधिकारी ए. मोना श्रीनिवास के छुट्टी की अवधि के दौरान यह कार्यभार संभालेंगे।

हिमाचल प्रदेश आईएएस तबादला 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बैच 2001 के आईएएस अधिकारी सेलवम जो आर. सेलवम जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें वित्त आयुक्त (अपील) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ कमलेश कुमार पंत को इस प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नवीन तंवर को विशेष सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। संबंधित आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews