IAS Transfer : फिर प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारी इधर से उधर, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

IAS transfer

UP Transfer 2023 : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पांच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। वही 3 अधिकारियों के तबादले आदेश को निरस्त कर उन्हें पुन: वहीं जिम्मेदारी दे दी गई है।इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • जानकारी के अनुसार, हाल ही में कन्नौज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीना का स्थानांतरण सीडीओ सहारनपुर कर दिया था, लेकिन अब उनका तबादला निरस्त कर दिया गया है, वे अब कन्नौज में यथावत बने रहेंगे।
  • बाराबंकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित राजेश महाजन का सीडीओ लखीमपुर खीरी के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए सीडीओ सहारनपुर बनाया गया।
  • सीडीओ लखीमपुर खीरी के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह का तबादला विशेष सचिव औद्योगिक विकास किया गया था। इसे भी निरस्त कर दिया गया है। वह सीडीओ लखीमपुर खीरी बने रहेंगे।
  • जानकारी के मुताबिक, आईएएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल का अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।मौजूदा समय में उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा के पद पर तैनात थे।
  • विजय कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बनाया गया है। विजय कुमार तबादला होने से पहले तक सहारनपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
  • प्रतीक्षारत चल रहे जसबीर कौर को अपर आयुक्त मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आईएएस अधिकारी रवि रंजन विशेष सचिव कृषि से विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews