Transfer 2024 : प्रशासनिक बदलाव, 16 आईएएस समेत 21 अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट, जानें किसे कहां भेजा?

IAS transfer

CG/Punjab IAS-PCS Transfer : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले छत्तीसगढ़ और पंजाब में फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार ने जहां 3 आईएएस और, 4 पीसीएस (PCS) को उधर से उधर किया है, वही छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसके लिए राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।  वहीं दूसरे विभाग में भी बदलाव किए गये है।

छतीसगढ़ आईएएस अफसरों के तबादले

  • IAS रेणु पिल्ले को व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष ।
  • IAS मनोज कुमार पिंगुआ को लोक स्वास्थ, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रभार ।
  • IAS सारांश मित्तर को कृषि संचालक प्रभार ।
  • IAS चंदन कुमार को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • IAS तारण प्रकाश सिन्हा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  •  भुवनेश यादव को सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, निशक्तजन का अतिरिक्त।
  • केडी कुंजाम को प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन।
  • पुणेन्द्र कुमार मीणा को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।

पंजाब में इन आईएएस पीसीएस अफसरों के तबादले

  • साल 2007 बैच के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ (Kanwalpreet Brar) को एनआरआई विंग से हटाकर अर्बन डेवलपमेंट विभाग में भेजा।
  • आईएएस अपनीत रियात (बैच 2011) को स्पेशल सेक्रेटरी पर्सनल की जिम्मेदारी ।
    2015 बैच के आईएएस उपकार सिंह (IAS Upkar Singh) का स्पेशल सेक्रेटरी रेवेन्यू की कमान।
  • पीसीएस अमरिंदर सिंह को एडीसी रूरल डेवलपमेंट फाजिल्का।
  • अर्शदीप सिंह को आरटीओ अमृतसर।
  • अमनप्रीत सिंह को आरटीओ जालंधर ।
  • ओपिंदरजीत कौर बराड़ को असिस्टेंट कमिश्नर (General) संगरूर की कमान सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews