IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, राज्य में 13 हुआ आईएएस अफसरों का तबादला, आदेश जारी, मिली नई जिम्मेदारी

राज्य में 13 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। कई विभागों के विशेष सचिव और अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं।
ias transfer

IAS Transfer 2024: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

कई विभागों के विशेष सचिव और अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। मालदा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर शेख अनुसार अहमद को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संयुक्त सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और कपड़ा विभाग के पद पर कार्यरत थे।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार (IAS Officers Additional Charges)

मनोज कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार के साथ मुख्य सचिव वन विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दुष्यंत नारियला को उत्तर बंगाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें जीटीए के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (West Bengal IAS Transfer Posting)

  • उपभोक्ता मामले विभाग के विशेष सचिव, डॉ गोडाला किरण कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • श्रीमती स्मारकी महापात्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभागके  सचिव पद पर तैनात थी।
  • विजय भारती जीटीए, प्रिंसिपल सेक्रेटरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • गौतम कुमार घोष, राजस्व एवं विशेष आबकारी आयुक्त, आबकारी निदेशालय मुख्यालय को वित्त विभाग के विशेष सचिव पद नियुक्त किया है।
  • श्रीमती तेजस्वी राणा, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जलपाईगुड़ी को निदेशक, समाज कल्याण पद नियुक्त किया गया है।
  • अनिंद्य मित्रा, अतिरिक्त राजस्व आयुक्त, वाणिज्यिकी कर निदेशालय मुख्यालय को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सुमंत सहाय, संयुक्त सचिव, युवा सेवा एवं खेल विभाग को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया है।
  • सना अख्तर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, पूर्व बर्धमान को बाल अधिकार एवं तस्करी निदेशक बनाया गया है।
  • अंशुल गुप्ता, प्रबंध निदेशक, पश्चिम बंगाक परिवहन निगम को जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • बैच 1995 के आईएएस अधिकारी खलील अहमद को प्रधान सचिव, खाद्य संस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग को प्रधान सचिव, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews