
Jharkhand IAS Transfer Posting : झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने रविवार रात सात IAS अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।जारी अधिसूचना के अनुसार वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को एक बार फिर मंत्रिमंडल सचिवालय (Cabinet Secretariat) एवं निगरानी विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
झारखंड आईएएस के तबादले
- वित्त विभाग के संयुक्त सचिव घोलप रमेश गोरख को चतरा
- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय को जामताड़ा का उपायुक्त
- वन एवं पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना दादेल को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
- पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव ।
- अबु इमरान को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक । झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- जामताड़ा के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा को वित्त विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित
- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी को पशुपालन निदेशक ।
- आदित्य रंजन को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद का निदेशक । पास झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण तथा झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

