IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में आईएएस समेत कई अफसरों के फिर तबादले, 3 आईपीएस भी इधर से उधर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

आदेश के अनुसार, आईएएस श्रीनिवास गुर्राला को लोक निर्माण विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है तो 2008 बैच के आईएएस राजेश मीणा गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS Transfer 2024

UP IAS IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर रात योगी सरकार ने फिर 4 आईएएस और 3 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है।इसके अलावा उत्तराखंड की चार पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले किए गए है।

यूपी में इन आईपीएस-आईएएस के तबादले

  • आदेश के अनुसार, आईएएस श्रीनिवास गुर्राला को लोक निर्माण विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है तो 2008 बैच के आईएएस राजेश मीणा गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त मयूर माहेश्वरी को लघु उद्योग निगम का भी चार्ज दिया गया है।
  • यमुना विकास प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस विपिन कुमार जैन को योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव तो अपर आयुक्त मुरादाबाद आईएएस बृजेश कुमार भी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया हैं।
  • बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा को हटाकर उनकी जगह विक्रांत वीर को नियुक्‍त किया गया है। आईपीएस विजय ढुल यूपी 112 के एसपी बनाए गए हैं। दिनेश त्रिपाठी डीसीपी कानपुर नगर बनाए गए हैं।

उत्तराखंड में अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में चार जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य शासन की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किया गया है।इसके तहत जिला पंचायत चंपावत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का तबादला जिला पंचायत चमोली, जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर से अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह का तबादला चंपावत, जिला पंचायत हरिद्वार के बीसी छिमवाल का पिथौरागढ़ और पंचायतीराज निदेशालय में संबद्ध अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी का जिला पंचायत नैनीताल तबादला किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews