IAS Transfer : नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल, राज्य में 38 आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

प्रीति यादव को पटियाला का उपायुक्त ,जितेंद्र जोरवाल को लुधियाना का उपायुक्त , दीपशिखा शर्मा को फिरोजपुर का उपायुक्त ,राजेश धीमान को एसबीएस नगर का उपायुक्त बनाया गया है।
IAS Transfer 2024

Punjab IAS Transfer : पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए है। इसके साथ ही एक PCS अधिकारीऔर 10 जिलों के डीसी का भी ट्रांसफर किया गया है। आईएएस अधिकारी शौकत अहमद पर्रे को बठिंडा का उपायुक्त (डीसी) और साक्षी साहनी को घनश्याम थोरी के स्थान पर अमृतसर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जिन्हें विशेष सचिव, स्वास्थ्य का कार्यभार सौंपा गया ।

प्रीति यादव को पटियाला का उपायुक्त ,जितेंद्र जोरवाल को लुधियाना का उपायुक्त , दीपशिखा शर्मा को फिरोजपुर का उपायुक्त ,राजेश धीमान को एसबीएस नगर का उपायुक्त , संदीप ऋषि को संगरूर बनाया गया है और अमरप्रीत कौर सिद्धू को फाजिल्का के उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा को सचिव, सहकारिता के पद पर नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews