
IMD Alert Today : एक साथ कई मौसम प्रणालियों की सक्रियता के चलते 13 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। IMD ने भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम और दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों के दौरान कम बारिश होने की उम्मीद है लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश के आसार है। वही दिल्ली में बारिश की गतिविधि काफी कम रहेगी, 7 और 8 अगस्त को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा जबकि 9 से 13 अगस्त से बारिश को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।वही हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आईएमडी ने आज मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
- नॉर्थ ईस्ट के मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की संभावना है।
- आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है।
- आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
जानिए पूरे हफ्ते का हाल
- अगले 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
- बंगाल और सिक्किम में 7 और 8 अगस्त को और बिहार में 8 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
- अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारीके लिए रेड ऑरेंज अलर्ट ।
- हिमाचल, हरियाणा, और चंडीगढ़ में 7 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है।
- 8 और 9 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
- पंजाब, राजस्थान, और जम्मू में 10 अगस्त तक तेज बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
- अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है,जिसकी वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। गुजरात और आसपास के इलाकों पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में है, जो अमृतसर, करनाल, मेरठ, सुल्तानपुर, पटना, मालदा से होकर पूर्व की ओर पूर्वी असम की ओर गुजर रहा है, जिसके 2 दिन में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर अब गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा से होकर गुजर रहा है और वहां से पूरब की ओर मणिपुर की ओर जा रहा है। अगले 3-4 दिनों के दौरान इसके अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में या हिमालय की तलहटी में होने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

