IMD Alert : MP सहित देश के 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यहां देखें अपने राज्य का हाल

IMD Alert : MP सहित देश के 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यहां देखें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सक्रिय होते मानसून के मिजाज को देखते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश सहित देश के 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। इन राज्यों में आने वाले 24 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी किया है इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather update) ने आज 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के 3 संभागों समेत 13 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के साथ रतलाम, आगर, शाजापुर देवास, शिवपुरी, ग्वालियर,श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया जिले में भारी बारिश की चेतावनी जार कर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग और 2 जिलों में बिजली गिरने और चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह हिमाचल के चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, और मंडी जिलों  भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – IRCTC ने आज रद्द की 142 ट्रेन, चेक कर लीजिये कहीं आपकी बुकिंग तो नहीं?

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राजस्थान में भारी बारिश की सम्भावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार से अच्छी बारिश हो रही है जिसके आगे भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून (IMD Monsoon) ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसकने से 27 जुलाई से देश के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएँगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 सिस्टम एक्टिव, 29 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज आज सोमवार 25 जुलाई को बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही कई जिलों में वज्रपात की आशंका है। मौसम और बाढ़ के हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों और पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: कई सिस्टम सक्रिय, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews