IMD Alert : देश के अधिकांश राज्य सर्दी की चपेट में, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

imd weather

UP Weather Update Today

IMD Update, Desh Ka Mausam : देश के मौसम में लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, उत्तर भारत के  अधिकांश राज्य पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के चलते तेज सर्दी की चपेट में हैं तो दक्षिण भारत के राज्य बारिश झेल रहे हैं।IMD के नए अपडेट के मुताबिक आज 05 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र देखा गया जो 06 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बनकर धीरे-धीरे और तेज हो जाएगा और 08 दिसंबर तक उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के पास पहुंच जाएगा।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

दरअसल दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की सम्भावना दिखाई दे रही है जिसका असर दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल के साथ साथ अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों पर पड़ेगा और यहाँ अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप

IMD के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ी है, आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर की संभावना जताई है।

स्काईमेट का ये है अनुमान

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है, यह 60 किमी प्रति घंटे के आसपास पहुंच सकती है। तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews