IMD Weather Alert : उत्तर भारत में शीतलहर जारी, अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 03 January 2024: उत्तर भारत के राज्य शीतलहर की चपेट में है और ये हाल अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है , मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व के राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

ये राज्य कोहरे से घिरे रहेंगे 

मौसम विभाग ने X पर जानकारी दी कि “ पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के अलग अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया है, वहीँ जम्मू, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम कोहरा देखा गया।

कोहरे और द्रश्यता का ऐसा रहता है पैमाना 

आपको बता दें कि बहुत घना कोहरा होने पर द्रश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा माना जाता है, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम कोहरा माना जाता है और 501 से 1000 मीटर के बीच उथला कोहरा माना जाता है।

इन राज्यों में जारी रहेगी शीतलहर  

आईएमडी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है यहाँ शीतलहर जारी रहने की संभावना है जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दक्षिण के इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

IMD ने 4 और 5 जनवरी को तमिलनाडु, केरल और लक्ष्यद्वीप में छिटपुट से भारी बारिश का अनुमान जताया है, ये सिलसिला अगले 3 से 4 दिन चल सकता है, पूर्वी लहर और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ये हालात बना रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews