IMD Weather Alert : इन राज्यों पर चक्रवाती तूफ़ान का खतरा, स्कूल बंद करने के आदेश, अन्य कई जगह भारी बारिश की आशंका

IMD Alert , IMD Weather Update Today

IMD Weather Update Today 1 December 2023 : उत्तर भारत के कई राज्य सर्दी से कांप रहे हैं, यहाँ बढ़ रही ठंड लोगों को अभी से परेशान करने लगी है, उधर दक्षिण भारत के राज्य भारी बारिश से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज जारी अपने बुलेटिन में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती तूफ़ान का खतरा जताया है, फ़िलहाल तमिलनाडु ज्यादा प्रभावित दिखाई दे रहा है जिसके कारण कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश सरकार ने दिए हैं, अन्य कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती तूफान का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज चेतावनी देते हुए चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है, वैज्ञानिकों ने इस तूफान को “मिचौंग” नाम दिया है। हालात को समझते हुए चेन्नई में NDRF की टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है , इसके साथ ही कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी प्रशासन ने दिए हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण – पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ गया है और जाकर दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर रुक गया है, अभी इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्व की तरफ एक दबाव में बदलने की संभावना है, मौसम विभाग ने इस अवधि में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है।

3 और 4 दिसंबर को इन क्षेत्रों की प्रभावित करेगा तूफान 

चक्रवाती तूफान मिचौंग के बारे में और जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिसंबर को इस तूफान के पश्चिम -उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए धीरे धीरे बंगाल की दक्षिण -पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की पूरी संभावना है इसके बाद ये उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और 4 दिसंबर को शाम के आसपास इसके चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिणी आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने का अनुमान है।

70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं 

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के दौरान 1 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ़्तार की हवाएं चलने की संभावना जताई है, 2 दिसंबर को हवाओं की गति और बढ़ सकती है ये 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार में हो सकती है ।

पश्चिमी विक्षोभ एमपी और महाराष्ट्र में कराएगा बारिश

आईएमडी ने मौसम ने आये बदलाव से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, इसके अलावा एल पश्चिमो विक्षोभ की भी जानकारी मौसम विभाग ने दी है जो पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews