23 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट: बदल रहा मौसम का मिजाज, अरुणाचल में भारी बारिश और बर्फ़बारी का ऑरेंज अलर्ट, ओडिशा में लू कर रही परेशान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 23 February 2024 : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, राजधानी दिल्ली से लेकर समूचा उत्तर भारत बदलते मौसम से परेशान हैं, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ ठंडक बढ़ा रही है उधर दिन में निकल रही तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। IMD ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई है तो उधर ओडिशा में अभी से गर्मी सताने लगी है वहां लू शुरू होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

IMD के मुताबिक कल 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे 27 फरवरी तक इस क्षेत्र में बर्फ़बारी होगी, मौसम विभाग ने इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा पूर्वोत्तर भारत में अगले 48 घंटों तक यानि दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बर्फ़बारी और भारी बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 फरवरी तक छिटपुट बारिश होगी, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मप्र में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

ओडिशा में लू से निपटने के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने बताया कि 26 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन ओडिशा में अभी से लोगों को गर्मी सताने लगी है। ओडिशा में अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। जिसे देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी किया है और जिला कलेक्टर्स को तैयार रहने औरअभी से एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews