IMD Weather Update : पहाड़ों पर होगी बर्फ़बारी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में कोल्ड डे की संभावना, जानें पूर्वानुमान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 15 January 2024 : मौसम में आये थोड़े बदलाव के बाद अब फिर मौसम ने करवट ली है, एक बार फिर मौसम ठंडा गोने लगा है, आईएमडी ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड सताएगी, तेज सर्दी के साथ साथ घना कोहरा भी छाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन इस सर्दी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, यहाँ कुछ जगह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा सहित इन राज्यों में कोल्ड डे की संभावना  

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज और कल यानि 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 15-16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहेगा।

दक्षिण में बारिश बंद, पहाड़ी राज्यों में होगी बर्फ़बारी 

IND ने अपडेट देते हुए बताया कि 14 जनवरी 2024 से केरल-माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश बंद हो गई है। लेकिन 16 जनवरी से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी द्वारा हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव के तहत, 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश  में 17 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews