IMD Weather Update: पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जारी रहेगी लू,देखें अपने राज्य के मौसम का हाल

mp Weather Update

IMD Weather Update Today 09 April 2024 :  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 11 अप्रैल तक पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों तक लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 15 अप्रैल के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

दक्षिणी और मध्य भारत में लू की स्थिति

IMD ने कहा कि उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में आज हीट वेव की स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के लिए आंधी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है ।

बारिश की संभावना 

अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा या फिर बर्फबारी की उम्मीद है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अरुणाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश 

आईएमडी ने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार में गरज के साथ छिटपुट से ज्यादा वर्षा होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है।

तापमान के हालात 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम एशिया में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे कमी हो सकती है, जबकि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, गुजरात के तटीय क्षेत्रों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में आज से 12 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम जारी रहेगा। तटीय कर्नाटक में आज से गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति होने की उम्मीद है और यह कल तक जारी रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews