11 मार्च 2024 IMD मौसम अपडेट: जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी के संकेत, पंजाब में आंधी-बिजली की संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 11 March 2024 : भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 14 मार्च तक मध्यम से व्यापक वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है और 13 मार्च को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

यहाँ होगी बारिश और बर्फ़बारी 

आईएमडी ने कहा कि 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है। 13 मार्च को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है साथ ही 12-13 मार्च को अलग-अलग गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन राज्यों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि 11 से 12 मार्च के बीच उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की उम्मीद है, इसके बाद 13-14 मार्च को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा और बर्फबारी होगी। 13 मार्च को छिटपुट आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बारिश 

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 14 मार्च तक पंजाब में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि 13 मार्च को छिटपुट आंधी और बिजली गिर सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 13 मार्च को छिटपुट वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी 

IMD का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम गर्म रहने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews