
IMD Weather Update Today 27 February 2024: मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशानी में डाले रखा है, कहीं भारी बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं, बर्फ़बारी हो रही है, भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमित भारद्वाज ने दैनिक मौसम चर्चा में बताया कि मध्य भारत और आसपास के पूर्वी भारत में आज 27 फरवरी को आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ इन क्षेत्रों को करेगा प्रभावित
उन्होंने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 29 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में आ रहा है जो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 1 से 3 मार्च के दौरान प्रभावित करेगा जिससे बारिश होगी, उन्होंने कहा कि ये पश्चिमी विक्षोभ पिछले दो पश्चिमी विक्षोभों से बहुत प्रभावी रहेगा , इसके प्रभाव से 1 से 2 मार्च को भारी से बहुत भारी बारिश होगी जिसकी चेतावनी दी है।
यहाँ हुई बारिश, ओले भी गिरे
IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भारी वर्षा हुई और मराठवाडा में छिटपुट बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, दक्षिण भारत का पूर्वानुमान बताते हुए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि केरल और तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया यहाँ लू चलने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक लू चलने और गर्कीम मौसम रहने की चेतावनी दी गई है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम
आईएमडी ने नए वेदर सिस्टम की जानकारी देते हुए कहा कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की हाईट पर हरियाणा के आसपास देखा गया है एक ट्रफ़ लाइन नार्थ ईस्ट अरेबियन सी से ईस्ट राजस्थान तक देखी गई है, एक नार्थ साउथ ट्रफ़ लाइन भी देखी जा रही है ये दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक से मध्य महाराष्ट्र तक है , एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगलादेश की तरफ भी बन रहा है इससे एक ट्रफ़ लाइन बिहार की तरफ भी है।
देखें कहाँ ऑरेंज और कहाँ येलो अलर्ट
IMD की तरफ से कहा गया है कि आज और कल के लिए मप्र , छत्तीसगढ़ में बारिश, आंधी तूफान, ओलावृष्टि बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया गया है इसी तरह विदर्भ, ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इसी तरह 1 और 2 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के लिए ओलावृष्टि और बर्फ़बारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , पंजाब, हरियाणा, राजस्थान मध्य प्रदेश , उत्तराखंड में इस दौरान बारिश होगी।
ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का मौसम
मौसम अपडेट में बताया गया कि पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर जम्मू कश्मीर लद्दाख, के अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी हुई, विदर्भ के कुछ स्थानों पर हल्सकी से मध्यम वर्षा हुई तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छतीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और तमिलनाडु में अलग अलग हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 1 मार्च, 2024 को अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा / बर्फबारी (64.5-115.5 मिमी) तथा 2 मार्च, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा / बर्फबारी (115.6-204.4 mm) होने की संभावना है। pic.twitter.com/zNITisYIUd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 27, 2024
दैनिक मौसम परिचर्चा (27.02.2024)
YouTube : https://t.co/6OqE5kfATr
Facebook : https://t.co/GDqk0nssfG#weatherupdate #HeavyRain #hailstorm #RainfallAlert #Thunderstorm @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/Hd60liAb1m— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 27, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

