8 फरवरी 2024 IMD मौसम अपडेट : अगले चार दिनों तक उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 8 February 2024 : देश के मौसम ने फिर करवट ली है, कई राज्यों में ठंड ने वापसी की है, ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है , कई जगह एक बार फिर गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है, मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ़ लाइन के चलते 9 से 12 फरवरी तक उत्तर भारत और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये राज्य बारिश और बर्फ़बारी से होंगे प्रभावित 

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या फिर बर्फबारी हो सकती है इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होगी। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

आईएमडी ने अपने अपडेट में बताया कि अगले दो दिनों तक कुछ राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा, 10 फरवरी तक उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में पाला पड़ने की संभावना 

आईएमडी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews