IMD Weather Update : देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी दिल्ली में सर्दी की दस्तक, जाने अपने राज्य का हाल

IMD weather update

IMD Alert, Weather Update Today 16 November 2023: पहाड़ों पर बर्फ़बारी के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ने लगा है तो दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में बारिश का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। उधर प्राइवेट एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में देश के 11 राज्यों से कहीं हलकी तो कही तेज बारिश के आसार हैं।

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट 

भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित कुछ अन्य जगहों पर बारिश की सम्भावना हैं, IMD ने आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग अलग जगह बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश होने की सम्भावना भी जारी की है।

स्काई मेट के मुताबिक इन 11 राज्यों में बारिश की सम्भावना  

उधर निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु , ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलग अलग जगह भारी बारिश की सम्भावना जताई है, इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हलकी बारिश होना का अनुमान है केरल, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, असम और त्रिपुरा में हलकी बारिश संभावित है।

राजधानी दिल्ली में सर्दी की दस्तक, उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का अहसास 

उधर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी ने राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी से सर्दी की चपेट में लेना शुरू कर दिया है , तापमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवंबर में तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उत्तर प्रदेश में तापमान नीचे गिर रहा है, ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास करा रही है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews