IMD Weather Update : मौसम का बदलेगा मिजाज, सर्दी से मिलेगी थोड़ी राहत, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 12 January 2024 : पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली यानि गलन वाली सर्दी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 6-7 दिनों के लिए लोगों को कड़ाकेदार सर्दी से राहत मिलेगी, आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और फिर कुछ डिबों तक ये सिलसिला चलता रहेगा।

भारत मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को राजधानी दिल्ली में शीतलहर दर्ज नहीं की गई इसकी वजह ऊपरी स्तर की घनी परत बताई जा रही है, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग का अनुमान हैं कि आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहेगा जिससे गलन वाली सर्दी से राहत महसूस होगी।

कम होगी कोल्ड डे की स्थिति 

आईएमडी ने कहा कि आज शुक्रवार को आसमान साफ़ रहेगा दोपहर में आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं, अब से उत्तर पश्चिम भारत में कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति कम होने वाली है लेकिन अगले 4-5 दिन तक सुबह और रात को घना कोहरा छाया रह सकता है ।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

IMD ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असं मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, असम , उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में सुबह के समय घने से बहुत घना छाने के अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी, दक्षिण में बारिश की संभावना 

उधर मौसम विभाग ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 और 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 15 जनवरी के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश होने की संभावना है।

मौसम की अनुमानित गतिविधि

  • 16 जनवरी तक मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, छत्तीसगढ़ में घने कोहरा की चेतावनी है।
  • 48 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews