EPFO : कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, कब मिलेगा PF के ब्याज का पैसा? जानें अपडेट, इन 3 तरीकों से कर सकेंगे बैलेंस चेक

ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया है और अब जल्द ही खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जाएगा।नौकरी पेशा लोग जिनका पीएफ खाता है उनके वेतन के साथ एक हिस्सा हर बार पीएफ राशि के रूप में काटा जाता है। ये एम्पलॉई और एम्प्लॉयर दोनों का हिस्सा होता है। इसी राशि पर ईपीएफओ ब्याज भी देता है।
epfo news

EPFO PF Interest Money : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए काम की खबर है। जल्द ही आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा जमा किया जाएगा इसकी जानकारी हाल ही में EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से एक सदस्य के सवाल के जवाब में दी है।EPFO ने जवाब दिया है कि प्रक्रिया पाइपलाइन में है और शीघ्र ही वहां दिखाई जा सकती है। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, वह जमा हो जाएगा और पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी।

इस बार मिलेगा ज्यादा ब्याज

खास बात ये है कि इस बार केन्द्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया है,ऐसे में अब कर्मचारियों ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा PF खाता धारकों को मिलेगा। संभावना है कि ‘चुनाव के नतीजे आने के बाद जून जुलाई 2024 से राशि भेजने का काम शुरू किया जा सकता है, हालांकि अभी पुष्टि होना बाकी है। बता दें कि EPF खाते में ब्याज को मंथली आधार पर ही कैलकुलेट किया जाता है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के आखिरी में ही सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है।

इन 3 तरीकों से चेक करें बैलेंस

Umang APP के द्वारा

  • अपने फोन में UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप को इंस्टॉल करें।
  • अब ऐप को ओपन करके उसमें लॉग-इन करें।इसके बाद ‘EPFO Option’ पर क्लिक करें और ‘Employee Centric Services’ पर जाएं।अब ‘view passbook’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको UAN नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद पीएफ अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा। अब आपको पीएफ पासबुक शो होगी।

SMS के द्वारा

  • एसएमएस से पीएफ बैलेंस जानने के लिए EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस करें।
  • इसके लिए EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा।
  • अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखें। हिंदी में जानकारी के लिए LAN की जगह HIN लिखें।
  • हिंदी में अकाउंट की जानकारी लेने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर इसे 7738299899 नंबर भेज दें और मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

EPFO के द्वारा

  • सबसे वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें।
  • ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा ।
  • यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

बिना UAN के कैसे करें PF बैलेंस

  • सबसे पहले epfindia.gov.in पर जाकर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर ‘Know Your EPF Balance’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Member Balance Information’ पर जाएं।
  • अब अपने प्रदेश का चयन करें। फिर EPFO ऑफिस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पीएफ खाता नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका PF बैलेंस डिस्प्ले हो जाएगा।
  • इसके अलावा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के बिना भी अपना EPF बैलेंस 011-229014016 पर मिस्ड कॉल देकर चेक कर सकते है। हालांकि इस सर्विस के लिए आपका मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए और अकाउंट में केवाईसी डिटेल्स होनी चाहिए।

ईपीएफओ ने यूजर्स को किया अलर्ट

EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि धोखाधड़ी से सावधान रहें! कभी भी अपना यूएएन, पासवर्ड, ओटीपी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। ईपीएफओ कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। सावधानी में ही सुरक्षा है। अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें। वही एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि ईपीएफओ का कॉल सेंटर 12 भाषाओं में ईपीएफ, पेंशन और ईडीएलआई पर सवालों के जवाब देता है। #14470 पर कॉल करें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews