सोनू सूद पर कसा Income Tax का शिकंजा, मिले करोड़ों की टैक्स चोरी के सुराग

सोनू सूद पर कसा Income Tax का शिकंजा, मिले करोड़ों की टैक्स चोरी के सुराग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के खिलाफ आयकर विभाग  (Income Tax Department) की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीमें सोनू सूद के 28 ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई कर रहीं हैं । आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद की एकाउंट बुक सहित बैंक खातों के लेन देन की डिटेल चेक कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 15 सितम्बर को सोनू सूद के मुंबई स्थित घर से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई सोनू के 28 ठिकानों तक पहुँच गई है।  बताया जा रहा है कि लखनऊ के रहने वाले सोनू सूद के लखनऊ के अलावा मुंबई, कानपुर , दिल्ली , जयपुर आदि ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

ये भी पढ़ें – Indore के एक और कांग्रेसी विधायक पर मंडराया FIR का खतरा, BJP महिला मोर्चा ने की शिकायत

जानकार सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग को सोनू सूद की अकाउंट बुक्स में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी।  सूत्र बताते हैं कि अब तक आयकर विभाग को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी के सुराग मिले हैं , विभाग के अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। विभाग को अभी छापों के दौरान सोनू सूद के ठिकानों से 1.8 करोड़ रुपये कैश मिले है और 11 बैंक लाकर्स का पता चला है जो जाँच के दायरे में हैं।

ये भी पढ़ें – कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान- राजनीति मूविंग गेम, हमेशा होते हैं विकल्प…

खास बात ये है कि अभी तक आयकर विभाग के छापों पर एक्टर सोनू सूद की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार सोनू के बचाव में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है – सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।

 ये भी पढ़ें – Exclusive : जानिए कौन हैं एल मुरुगन जिन्हें भाजपा ने MP से बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews