India Canada Tension: कनाडा के नागरिकों की भारत में नो एंट्री, भारत सरकार ने वीजा सेवा निलंबित की

India Canada Tension: कनाडा के नागरिकों की भारत में नो एंट्री, भारत सरकार ने वीजा सेवा निलंबित की

India Canada Tension:  भारत सरकार ने कनाडा के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री पर रोक लगा दी है,  सरकार से अगले आदेश तक वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है।  आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, अब भारत ने इस कूटनीतिक विवाद के बीच सख्त कदम उठाते हुए कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा को निलंबित कर दिया है।

भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने दी जानकारी

गौरतलब है कि भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट को फॉलो करें। कनाडा में भारत के लिए वीजा बीएलएस इंडिया ही प्रदान करता है।

भारत सरकार ने अपने नागरिकों को दी हिदायत 

इस सख्त फैसले के पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से कहा गया था कि कनाडा जाने वाले लोग सावधानी बरतें। वो कनाडा में ऐसे किसी इलाके में न जाए जहां पर भारत विरोधी गतिविधियों होने की सम्भावना दिखाई दे। विदेश मंत्रालय की इस एडवाइजरी में भारत ने ये भी जानकारी दी कि कनाडा में अपराध और हेट क्राइम में बढ़ोतरी हुई है। कनाडा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने ये भी कहा कि अधिकारी उन लोगों के संपर्क में रहेंगे जो कनाडा में मौजूद हैं।

कनाडा के पीएम ने दिया था बेतुका, निराधार बयान

विवाद की वजह ये है कि कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान देते हुए आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है। इसके बाद कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया।

भारत ने तीन दिन में की तीसरी बड़ी कार्रवाई

भारत ने कनाडा के पीएम के इस बेतुके और निराधार बयान पर आपत्ति जताते  हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा फिर  एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर उसे भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त दिया। अब भारत ने कनाडा के नागरिकों की भारत में एंट्री बैन कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews