Air Force Day पर भारतीय वायुसेना को मिला नया झंडा, नजर आई भारत के मूल्यों की झलक

Air Force Day

Air Force Day: आज वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ है और इस खास मौके पर एक नया अध्याय सेना के इतिहास में जुड़ गया है क्योंकि आज भारतीय वायुसेना को नया झंडा दिया गया है, 72 वर्षों के बाद यह बदलाव हुआ है। आज परेड के दौरान वायुसेना अध्यक्ष चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने झंडा बदलने के साथ योद्धाओं को शपथ दिलाई।

1951 में बना था झंडा

बता दें कि वायु सेना का झंडा स्वतंत्रता के बाद 1951 में बनाया गया था। नया झंडा मिलने के बाद पुराने झंडे को उतार कर मध्य वायु कमान के संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके पहले भारतीय नौसेना के झंडे में भी बदलाव किया गया था। 72 सालों के इतिहास में झंडे का ये बदलाव देशवासियों को देखने को मिला है।

किए गए ये बदलाव

वायु सेना के झंडे में से अंग्रेजों के दौर से चली आ रही गोल आकृति को हटाया गया है। इसकी जगह भारत को प्रतिबिंबित करने वाला ध्वज तैयार किया गया है। ध्वज में सबसे ऊपर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ अंकित है। उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। अशोक स्तंभ के सिंह के नीचे हिमालय ईगल दिखाई दे रहा है। जो अपने पंख फैलाए हुए हैं, जो वायु सेना के युद्ध गुणों को दर्शाता है। ईगल के आसपास हल्का नीला रंग दिखाई दे रहा है जिस पर भारतीय वायु सेना लिखा हुआ है और सेना का आदर्श वाक्य भी यहां पर अंकित है। झंडे के बाएं और कोने पर तिरंगा है और दाएं कोने पर नीचे की और वायुसेना का गोल निशान अंकित है।

Air Force Day

राजनेताओं ने दी बधाई

भारतीय वायु सेना को नया झंडा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को वायुसेना स्थापना दिवस और नए झंडे के लिए शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना दिवस के मौके पर अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा “भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर सभी भारतीय वायु सैनिकों और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई। सैनिकों की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर हमें गर्व है। उनका महान बलिदान और सेवा हमें यह बताता है कि हमारा आसमान सुरक्षित है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews