Poonch Terrorist Attack: भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों के जारी किए स्केच, रखा 20 लाख रूपए का इनाम

जम्मू-कश्मीर का पुंछ इलाका राजौरी-अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस संसदीय क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में 25 मई को होने वाला है।
Poonch attack

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। वहीं भारतीय सेना ने सोमवार को दो आतंकवादियों का स्केच जारी कर उनके ऊपर इनाम भी रख दिया है। आतंकवादियों को पता बताने वाले को 20 लाख रूपए इनाम दिए जाने का ऐलान किया गया है। सेना द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी लगाकर आतंकवादियों की तलाश कर रही है।

घायल जवानों का इलाज जारी

गौरतलब है कि शनिवार की शाम को पुंछ के सुरनकोट इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। इस दौरान आतंकवादी हमले में भारतीय वायु सेना एक जवान शहीद हो गया और 4 जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं खूफिया एजेंसियों के मुताबिक भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला पाकिस्तान में बैठे अबू हमजा के नेतृत्व में लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप ने किया था। इस हमले में आतंकवादियों ने एके असॉल्ट राइफलों के अलावा अमेरिका में बनी एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों से हमला किया था।

25 मई को होना है मतदान

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर का पुंछ इलाका राजौरी-अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस संसदीय क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव छठे चरण में 25 मई को होने वाला है। वहीं लोकसभा चुनाव के कुछ हफ्तों पहले आतंकवादी द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews