Indian Railway : भारतीय रेलवे का यात्रियों को तोहफा, किराए में की भारी कटौती, आमजन के लिए सफर हुआ आसान, देखें ख़बर

Indian Railway : भारतीय रेलवे का यात्रियों को तोहफा, किराए में की भारी कटौती, आमजन के लिए सफर हुआ आसान, देखें ख़बर

Indian Railway : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारतीय रेलवे बोर्ड ने अब यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार अब यात्री मात्र 10 रुपए में 50 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे। आपको बता दें इससे पहले यात्रियों को 50 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए 30 रूपए चुकाना पड़ते थे। लेकिन अब रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है और जनरल टिकट का किराया कम कर दिया है। दरअसल कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था, तब रेलवे ने जनरल टिकट का किराया बढ़ाकर 10 से 30 रुपए कर दिया था।

आईआरसीटीसी के सॉफटवेयर में भी किया गया बदलाव:

दरअसल यूटीएस सिस्टम और यूटीएस एप में बदलाव करने का रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही अब लोकल टिकट बुकिंग करने वाले आईआरसीटीसी के सॉफटवेयर में भी बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक रोजाना रेलयात्रा करने वाले मजदूर वर्ग तीन गुना पैसा चुका रहे थे। मजदूरों और दैनिक यात्रियों को भारतीय रेलवे बोर्ड ने अब बड़ा लाभ दिया है। रेलवे के इस नए फैसले से अब दैनिक यात्रियों को 50 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए मात्र 10 रुपए चुकाना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार इस दौरान रेलवे ने साफ़ कर दिया है की चाहे जयपुर के रेलयात्री हों या फिर भोपाल के अब सभी को 50 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए मात्र 10 रुपए चुकाना पड़ेंगे। इस दौरान रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ’50 किलोमीटर से हर 10 से 15 किलोमीटर तक यात्रा करने पर 5 रुपए बढ़ जाता है। इसका मतलब यह कि अब 30 रुपए में यात्री 90 किलोमीटर तक का सफर कर पाएंगे।’

लोकल ट्रेनों को भी बना दिया गया था एक्सप्रेस ट्रेन :

दरअसल कोरोना काल के दौरान रेलवे ने लोकल ट्रेनों को भी एक्सप्रेस ट्रेन में बदल दिया था। वहीं इस दौरान सामान्य ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते ट्रेनों का किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए गया था। आपको बता दें की एक्सप्रेस ट्रेनों का सबसे कम किराया 30 रुपए है। वहीं अब इस एक बार फिर इस निर्णय के चलते इसे सामान्य कर दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews