इन महिला क्रिकेटरों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, प्रमोशन देकर इस पद पर की नियुक्ति, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

भारतीय रेल मंत्रालय ने महिला क्रिकेटर प्रतीका रावल, स्‍नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD- Sports) के पद पर नियुक्त किया है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब ग्रुप B गजेटेड ऑफिसर के समकक्ष वेतन और सुविधाएं मिलेंगी।
इन महिला क्रिकेटरों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, प्रमोशन देकर इस पद पर की नियुक्ति, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

ICC महिला विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की तीन खिलाड़ियों को रेल मंत्रालय की ओर से बड़ा तोहफा दिया गया है। मंत्रालय ने प्रतीका रावल, स्‍नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD- Sports) के पद पर नियुक्त किया है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब ग्रुप B गजेटेड ऑफिसर के समकक्ष वेतन और सुविधाएं मिलेंगी।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) की इस पहल से महिला क्रिकेटरों को न केवल आर्थिक सुरक्षा मिलेगी बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। आपको बता दें कि यह प्रमोशन आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (OTP) स्कीम के तहत आता है। स्‍नेह राणा ने अपना नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

स्‍नेह राणा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्‍नेह राणा ने सोशल मीडिया पर नियुक्ति पत्र शेयर करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि रेल मंत्रालय को मेरी कोशिशों को पहचानने और मुझे ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (स्पोर्ट्स) के पद पर प्रमोट करने के लिए दिल से धन्यवाद। एक खिलाड़ी के तौर पर रेलवे आपके लिए सबसे अच्छी संस्था है। यह हमें हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है।

बता दें कि हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने स्‍नेह राणा को 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। स्नेह राणा पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेली थीं, लेकिन अब वह जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा के साथ डब्ल्यूपीएल में खेलती नजर आएंगी।

साउथ अफ्रीका को हराकर विजेता बना था भारत

महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने 52 रन से खिताबी मुकाबला जीतकर पहला महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। दाएं हाथ की गेंदबाज स्‍नेह राणा ने श्रीलंका, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में 2-2 विकेट हासिल किए थे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews