गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार भारतीय रेलवे, चलाई जाएगी कई समर स्पेशल ट्रेन, बढ़ाए गए ट्रेनों के फेरे

गर्मियों की छुट्टी में लोगों का घूमना फिरना बढ़ जाता है। इसकी वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। यही कारण है कि रेलवे ने अपना समर प्लान तैयार कर लिया है।
Indian Railways

स्कूलों की एग्जाम निपट चुकी है और अब जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। इन छुट्टियों को लेकर केवल बच्चों ने ही नहीं बल्कि भारतीय रेलवे ने भी तैयारी कर ली है। छुट्टियों के सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के घोषणा की गई है।

यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा सके और वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम किया जा सके। इसके लिए कुछ ट्रेनों के फेर बढ़ा दिए गए हैं और कुछ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि रेलवे का यह प्लान आखिरकार कैसा है।

स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि

उत्तर पश्चिम रेलवे में गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को बढ़ा दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक जयपुर भिवानी और रेवाड़ी रिंगस रूट पर चल रही ट्रेनों को अप्रैल से जुलाई तक के लिए विस्तारित किया गया है। ट्रेन नंबर 09633/09644 को रेवाड़ी से 1 अप्रैल 2026 से 28 जून 2006 तक 35 ट्रिप लगानी होगी और रिंग्स से 2 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक ये 35 फेरे लगाएगी।

इसी तरह से गाड़ी संख्या 09733 और 097 34 जयपुर=भिवानी-जयपुर स्पेशल 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जयपुर से 14 ट्रिप और 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 92 ट्रिप लगाएगी। गाड़ी संख्या 09637 और 09638 रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल 1 अप्रैल से 29 जून तक रेवाड़ी से 38 और 1 अप्रैल से 29 जून तक रिंगस से 38 ट्रिप लगाएगी।

चलाई गई ये स्पेशल ट्रेनें

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है इसे संभालने के लिए इस साल 1486 समय स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 749 आरक्षित और 735 अनारक्षित सेवाओं वाली ट्रेन शामिल होगी। इन मुख्य रूप से मुंबई दौंड सोलापुर, नासिक रोड बडनेरा, पुणे कोल्हापुर, हड़पसर हरंगल जैसे रूट पर चलाया जाएगा। इसके अलावा मुंबई बलिया, दौंड कलबुर्गी, मुंबई गोरखपुर, सोलापुर कलबुर्गी और अनाकापल्ले जैसे रूट पर भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews