बीसीसीआई ने की WTC फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

बीसीसीआई ने की WTC फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (England Test Series) के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (All Rounder Ravinder Jadeja) और बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया (Team India) में वापसी की है। जबकि अपेंडिक्स का आपरेशन कराने वाले के एल राहुल (KL Rahul) और कोरोना संक्रमित ऋधिमान साहा को टीम में रखा गया है।

18 से 22 जून के बीच साउथहैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया अगस्त और सितंबर के महीनों में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नॉटिंघम (4-8 अगस्त) से शुरू होगी और इसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (अगस्त 25-29), ओवल (सितम्बर 2-6) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) के मैच होंगे।

चार खिलाड़ियों – अभिमन्यु ईस्वरन, प्रिसिध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला को स्टैंडबाय पर रखा गया है, जबकि केएल राहुल को फिटनेस क्लीयरेंस टेस्ट पास करना होगा, जिन्होंने हाल ही में सर्जरी कराई है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी आईपीएल के दौरान कोविड -19 पॉजिटिव हो गए थे, जिन्हें फिटनेस क्लीयरेंस टेस्ट पास करना होगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अभिमन्यु ईस्वरवान, प्रिसिध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews