आज बंगाल की खाड़ी में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन, 71 युद्धपोत और 50 लड़ाकू विमान होंगे शामिल, राष्ट्रपति मुर्मू लेंगी सलामी

droupadi Murmu

आज भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई शक्ति और वैश्विक मैत्री का अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है। सिटी ऑफ डेस्टिनी के नाम से मशहूर विशाखापट्टनम के समुद्री तट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बेड़े का निरीक्षण करने वाली हैं।

इस फ्लीट रिव्यू में लगभग 71 युद्धपोत और 50 लड़ाकू विमान राष्ट्रपति को सलामी देने वाले हैं। वो आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र के बीच खड़े बेड़े का निरीक्षण करेंगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत है।

लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर का फ्लाई पास्ट

इस फ्लीट रिव्यू में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाई पास्ट करने वाले हैं। आकाश में मिग 29 के, एलसीए तेजस, पी 8 आई, टोही विमान और सी किंग जैसे हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट एक साथ सुनाई देने वाली है।

नजर आएगी भारत की आत्मनिर्भरता

दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो कहे जाने वाले नौसेना के मार्कोस इस रिव्यू के दौरान समुद्र के बीच अपने युद्ध कौशल और कॉम्बैट पावर का प्रदर्शन करने वाले हैं। यह आयोजन न केवल भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है बल्कि विभिन्न देशों से हुए समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूती भी प्रदान करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews